Besan/Gram Flour Face Packs

 

बेसन के फेस पैक
Besan/Gram Flour Face Packs





1. बेसन और दही का फेस पैक

सामग्री:

1  चम्मच बेसन

1 चम्मच दही

बनाने  और लगाने की विधि:

इस पैक को बनाने के लिए 1 कटोरी में 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच दही  मिलाकर अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना ले। फेस पैक  लगाने के लिए चेहरे को धो ले फिर उसके बाद इस फैस पैक को अपने चेहरे पर लगाए।   10 - 15  मिनट तक रखे उसके बाद साफ़ पानी से चेहरे को धो ले।  ऐसा आप हफ्ते में 2 - 3 बार कर सकते है।

फायदे:

* बेसन आपके चेहरे का रंग साफ करता है ,और स्किन को मुलायम बनाता है।

* बेसन मुंहासो को बढ़ने से रोकता है और एंटी पिम्पल क्लीज़र का काम भी करता है।

* ये उम्र से पहले झुर्रियां और स्किन को लटकने से रोकता है।


2.  बेसन और एलोवेरा  का फेस पैक

सामग्री:

1  चम्मच बेसन

1 चम्मच एलो वेरा

बनाने  और लगाने की विधि:

इस पैक को बनाने के लिए 1 कटोरी में 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच एलोवेरा   मिलाकर अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना ले। फेस पैक  लगाने के लिए चेहरे को धो ले फिर उसके बाद इस फैस पैक को अपने चेहरे पर लगाए।   10 - 15  मिनट तक रखे उसके बाद साफ़ पानी से चेहरे को धो ले।  ऐसा आप हफ्ते में 2 - 3 बार कर सकते है।    

फायदे:

 * बेसन के साथ  एलो वेरा जेल का इस्तेमाल करना बहुत ही अच्छा होता है।

* एलोवेरा में मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते है जो त्वचा में नमी बनाये रखने में मदद करते है।

* एलोवेरा  एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग का काम भी करते है , जो त्वचा पर झुर्रिया होने से रोकता है। 


3. बेसन और हल्दी फेस पैक

सामग्री:

दो चम्मच बेसन

एक चुटकी हल्दी

गुलाब जल

बनाने और लगाने की विधि:

इस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी  में 2 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी मिलाये , फिर इसमें आवश्कतानुसार गुलाब जल डालकर पेस्ट बनाये   इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए और सूखने दे। अच्छी तरह सुख जाने के बाद चेहरे को साफ़ पानी धो ले। इस फेस पैक को आप हफ्ते में दो बार लगा सकते है।

फायदे:

हल्दी एक आयुर्वेदिक औषधि है इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी , एंटी ऑक्सीडेंट्स और  एंटी बैक्टीरियल गुण होते है  

 जो त्वचा साफ़ करने के साथ साथ मुहसो से भी निजात दिलाते है।

हल्दी त्वचा को सूरज की पराबैगनी किरणो से होने वाले नुकसान से बचाने में भी मदद करती है।


4. बेसन और टमाटर फेस पैक

सामग्री:

दो चम्मच बेसन

एक पका हुआ टमाटर

बनाने और लगाने की विधि:

टमाटर को अच्छी तरह मसलकर एक कटोरी में उसका रस निकाल ले , इस रस में दो चम्मच बेसन मिला कर उसका पेस्ट बना ले। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा ले और 10 - 15 तक रहने दे। अच्छी तरह सुख जाने के बाद चेहरे को साफ़ पानी धो ले। इस फेस पैक को आप हफ्ते में दो बार लगा सकते है।

फायदे:

टमाटर में विटामिन c अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो हमारी स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है।

विटामिन c एक जरुरी पोषक तत्व है जो झुर्रियों और एजिंग के प्रभाव को कम करता है।

बेसन और टमाटर दोनों  स्किन में ग्लो लाते है।


5. बेसन  और नीम फेस पैक

सामग्री:

एक चम्मच नीम पाउडर

एक चम्मच बेसन                  

एक चम्मच दही या गुलाब जल

बनाने और लगाने की विधि:

एक बाउल में एक चम्मच नीम पाउडर और एक चम्मच बेसन को मिलाकर ले।  फिर उसमे एक चम्मच दही या गुलाब जल डालकर अच्छे से मिक्स कर ले। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप गुलाब जल मिक्स करे।  और अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप दही मिक्स करे।

अब इस पैक को फेस पर लगाए।  जब पैक सुख जाये तब चेहरे को गुनगुने पानी से धो ले।

फायदे:

नीम  और  बेसन का फेस पैक लगाने से आपके चेहरे की झुर्रियों को आराम मिलता है।

नीम में एंटी ऑक्सीडेंट्स  गुण होते है

जो स्किन एजिंग और झुर्रियों को कम करता है।

नीम हमारे चेहरे पर पिम्पल आने से रोकता है।


6. बेसन और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

सामग्री:

बेसन

मुल्तानी मिट्टी

गुलाब जल

बनाने और लगाने की विधि:

एक बाउल में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच बेसन को मिला ले। फिर उसमे आवश्यतानुसार गुलाब जल मिला कर पेस्ट बना ले।  अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए , और कम से कम 15 - 20 मिनट तक रहने दे। पैक सुख जाने के बाद चेहरे को साफ़  पानी से धो ले।

इस पैक को आप हफ्ते में दो बार लगा सकते है।

फायदे:

मुल्तानी मिट्टी में एंटी- इंफ्लामेट्री गुण होते है जो त्वचा की साफ़  करने में मदद करते है

मुल्तानी मिट्टी स्किन से अतिरिक्त तेल को हटाती है

बेसन और मुल्तानी मिट्टी चेहरे को निखारने का काम करती है

Post a Comment

0 Comments