कपूर के तेल के ये जादुई फायदे (Benefits of Camphor Oil)




कपूर के तेल के ये जादुई फायदे
Benefits of Camphor 


कपूर में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण होते है और इन्ही गुणों की वजह से यह पूजा और हवन सामग्री में भी उपयोग किया जाता है कपूर सेहत और ब्यूटी के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है और अगर  आप इसे अपने ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में जोड़ ले तो ये आपकी बहुत समस्यों को हल कर देगा जितना लाभकारी  कपूर है उतने ही फायदे कपूर के तेल के  है।

आज ही नहीं कई वर्षो से कपूर का प्रयोग किया जा रहा है   पूजा और हवन में कपूर का विशेष महत्व है लेकिन त्वचा , बालो और स्वास्थ्य के लिए कपूर के  फायदों से सभी  अनजान है पूजा पाठ के अतिरिक्त भी कपूर के अन्य फायदे है जो हम आपको बताने जा रहे है कि यह किस प्रकार हमारे बालो , स्वास्थ्य और त्वचा से सम्बंधित परेशानियों को हल कर देता है लेकिन आजकल लोग इतने वयस्त है वो बाजार से केमिकल प्रोडक्ट खरीद लेते है और वो रिएक्शन कर जाते है और बहुत पैसे भी खर्च करने पड़ते है इसलिए क्यों हम कपूर के फायदे जानकर अपनी सभी परेशानियों को हल कर ले

तो आइये जानते है कपूर के तेल के जादुई फायदे लेकिन उससे पहले हम आपको बताएंगे की कैसे आप कपूर का तेल घर पर बड़ी आसानी से बना सकते है।

वैसे तो कपूर का तेल बाज़ार में भी मिल जाता है। लेकिन इसे घर पर बड़ी आसानी से तैयार किया जा सकता है इसे घर पर बनाने के लिए नारियल का तेल में कपूर के कुछ टुकड़े डालें और किसी एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रख दे कुछ समय बाद नारियल का  तेल  कपूर के सभी गुणों को ग्रहण लेगा अब ये तैयार हो गया कपूर का तेल

अब जानते है कपूर के फायदे

त्वचा के लिए कपूर के फायदे 
Benefits of Camphor for skin 

  • कपूर त्वचा को संक्रमण से बचाता  है।
  • कीड़े के काटने पर कपूर रगड़ने से दर्द नहीं होता
  • स्किन पर रैशेस ठीक करने के लिए भी कपूर बहुत फायदेमंद होता है
  • त्वचा के फंगल इन्फेक्शन को ख़त्म करता है
  • खाज , खुजली होने पर कपूर का तेल लगाने से आराम मिलता है
  • नाखुन से फंगल इन्फेक्शन को ठीक करने में सहायक , नाख़ून से जुड़ी समस्याओं को ख़त्म करने के लिए उनपर कपूर रगड़े
  •  कपूर के तेल को त्वचा पर लगाने से फोड़े-फुंसी और मुंहासो ठीक होने लगते है। इससे केवल मुंहासो में कमी आती है , बल्कि यह त्वचा पर मुंहासो के पुराने दाग-धब्बो को भी जड़ से खत्म करता है
  •  स्किन पर यदि कोई जले या कटे का निशान हो तब भी कपूर का तेल उस हिस्से पर लगाने से निशान हल्के होते चले जायेंगे और लगातार उपयोग करने से जले या कटे का निशान खत्म हो जाता है     
  • त्वचा की किसी भी प्रकार की समस्या हो, कपूर का तेल उसे समाप्त कर आपको साफ़, स्वस्थ , चिकनी और बेदाग त्वचा देताहै
  •  एक टब में गुनगुना पानी ले और उसमे थोड़ा सा कपूर का तेल डाले , अब इसमें कुछ देर अपने पैरो को डुबोकर बैठ जाये इससे आपकी ऐड़िया साफ़ हो जाएँगी और फटी एड़िया भी जल्दी ठीक हो जाएँगी , यदि आपको पैरो में कोई इन्फेक्शन या फंगस लगा हो , तो भी ऐसा करने से फंगस ठीक हो जायेंगे और साथ ही दर्द से भी राहत मिलेगी


बालो के लिए भी फायदेमंद है कपूर 
Benefits of Camphor for Hair

  • कपूर के तेल को पानी  में मिलाकर नहाने से सभी इन्फेक्शन ख़त्म होते है
  • जुओ आदि को समाप्त करने के लिए भी कपूर का तेल बहुत लाभकारी  होता है
  • बालो को सिल्की और मुलायम बनाता है कपूर का तेल ,और बालो को उलझने भी नही देता है
  •  बालो का झड़ना हो या फिर डैंड्रफ की समस्या हो, कपूर के तेल से मासज किजिये इन दोनों समस्या का हल हो जायेगा , वही बालो को दुबारा उगने में भी मदद मिलेगी
  • कपूर का तेल बालो में लगाने से बाल जल्दी बढ़ने लगते है, मजबूत होते है साथ ही बालो का गिरना  कम होता है इसके लिए कपूर के तेल को दही में मिलाकर बालो की जड़ो में लगाए और आधे से एक घंटे बाद बालो को हर्बल शैम्पू से धो ले


स्वास्थय के लिए कपूर के फायदे 
Benefits of Camphor for Health 
  • मांसपेशियो की अकड़न को ख़त्म करने के लिए कपूर के तेल का प्रयोग करे
  • कपूर के तेल को  दर्द निवारक के रूप में भी प्रयोग में लाया जाता है
  • कपूर का तेल परिसंचरण तंत्र की क्रियाओ को ठीक करता है 
  • कपूर शरीर के मेटाबोलिज्म और पाचन क्रिया को भी तेज करता है
  • पेट से जुडी परेशानिओ को दूर करने के लिए भी कपूर का प्रयोग किया जाता है
  • कपूर के बीजो का प्रयोग एंटीसेप्टिक के रूप में भी किया जाता है
  • अस्थमा में सफ़ेद कपूर की सुगंध लेने से फायदा मिलता है
  • कमर दर्द होने पर कपूर का तेल लगाने से बहुत फायदा मिलता है
  • गठिया के लिए प्रयोग की जाने वाली क्रीम में कपूर का प्रयोग किया जाता है
  • कपूर का प्रयोग करके डायरिया की बीमारी को भी दूर किया जा सकता है
  • कपूर के तेल की मदद से मानव उत्सर्जन तंत्र को भी मजबूत किया जा सकता है
  • कपूर का तेल दिमाग और शरीर को आराम पहुँचता  है।
  • नसों के दर्द में आराम पाने के लिए भी कपूर के तेल का प्रयोग किया जाता है

कपूर के अन्य फायदे :

  • घर के वातावरण को शुद्ध करने के लिए कपूर का प्रयोग किया जाता है
  • कपूर के तेल का दीपक जलाने से घर में मच्छरो का आतंक नहीं  रहता है
  • कपूर को कपड़ो में रखने से उनमे बदबू नहीं आती और उनसे फूफंद भी नहीं लगती
  • कपूर की सुगंध से हवा में मौजूद सभी कीटाणु समाप्त हो जाते है
  • कपूर के तेल को चर्मरोग पर लगाने से उससे राहत मिलती है
  • कपूर के पेड़ की छाल का प्रयोग करने से काम भावना में वृद्धि होती है
  • कपूर के तेल से त्वचा पर आये लाल चक्क्ते भी ठीक हो जाते है



Post a Comment

0 Comments